लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पहचान लिए गए बारामूला जिले में मारे गए आतंकी

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 26, 2018 18:48 IST

शुक्रवार को बारामूला जिले में मारे गए आतंकवादियों का नाम अकील सोफी और मिन्हजुल मोहियुद्दीन है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि ये दोनों आतंकी किस आतंकवादी संगठन के हैं।  

Open in App

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के किरी में शुक्रवार (25 अक्टूबर) को एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था, जिसकी शुक्रवार को पहचान कर ली गई है। बता दें, सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों को ढेर करने के बाद चलाया जा रहा ऑपरेशन भी समाप्त कर दिया गया था।     

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शुक्रवार को बारामूला जिले में मारे गए आतंकवादियों का नाम अकील सोफी व मिन्हजुल मोहियुद्दीन है और केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि ये दोनों आतंकी किस आतंकवादी संगठन के हैं।  

उल्लेखनीय है कि बीते दिन एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला के किरी क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया था जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी थी। 

इसके अलावा गुरुवार को सूबे के नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित वन्नबल में एक मकान में छिपे हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में एक हिज्ब का जिला कमांडर सब्जार अहमद उर्फ डा सैफुल्ला और दूसरा आसिफ अहमद गोजरी था। इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान भी घायल हो गए थे। वहीं, आतंकियों की मौत के बाद श्रीनगर और अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में भड़की हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करते हुए इंटरनेट सेवाओं को भी ठप कर दिया था। सभी स्कूल कॉलेजों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया था। इससे पहले गत रविवार को कुलगाम में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने के फौरन बाद लोग मुठभेड़ स्थल पर जमा हो गए थे। वहां आतंकियों के हथियारों का एक जखीरा पड़ा हुआ था और लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी की जिससे ग्रेनेड फट गया। इस धमाके में सात लोग मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं