लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मारा गिराया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 00:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर में हाल में आम लोगों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल रहे दो आतंकवादियों को शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ पुलवामा और श्रीनगर जिलों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ हाल में एक केमिस्ट (बिंदरू) और दो शिक्षकों (सुपिंदर कौल और दीपक चंद) की हत्या में संलिप्त रहे दो आतंकवादियों शाहिद और तनजील को आज अलग-अलग मुठभेड़ में मारा गिराया गया।’’

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के वाहीबाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी और इसके बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान बाद में मुठभेड़ में तब्दील हो गयी, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

एक ट्वीट में पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हाल ही लोगों की हत्या में संलिप्त रहा एक आतंकवादी पुलवामा में मुठभेड़ में मारा गया है।’’

पुलिस ने बताया कि कि मारे गये आतंकवादी की पहचान शाहिद बशीर शेख के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि वह श्रीनगर का रहने वाला था ।

उन्होंने बताया, ‘‘वह मोहम्मद शफी डार की हत्या में शामिल था। यह हत्या दो अक्टूबर को की गयी थी। डार ऊर्जा विकास विभाग में कार्यरत थे। इस हत्या में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था।’’

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच शुक्रवार की शाम श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हुई।

इस मुठभेड़ के कुछ ही मिनट बाद कुमार ने ट्वीट कर कहा कि उप-निरीक्षक अर्शीद अहमद की हत्या में शामिल आतंकी मारा गया है।

अहमद की पिछले महीने श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन