लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:20 IST

Open in App

श्रीनगर 20 मई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास से छह ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

उनकी पहचान जहांगीर अहमद हाजम और अब्दुल हमीद हाजम के रूप में की गयी है। दोनों नियंत्रण रेखा के नजदीक तंगधार में खावरपाड़ा के रहने वाले हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर कुपवाड़ा के प्रमुख बाजार में विशेष जांच चौकी स्थापित की गयी।

जांच के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की , लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल