लाइव न्यूज़ :

जम्मू में दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद जब्त

By भाषा | Updated: December 26, 2020 09:45 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को शुक्रवार शाम को स्थानीय पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आतंकवादियों के कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने काजीगुंड के चुरथ के रहने वाले रईस अहमद डार और कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले सबजार अहमद शेख को गिरफ्तार किया। ये दोनों एक कार से श्रीनगर जा रहे थे तभी नरवल बाइपास पर शुक्रवार शाम पुलिस ने उन्हें रोका और गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस आतंकवादियों के आने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसओजी ने इलाके में विशेष जांच बिंदु बनाए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब एसओजी दल इलाके में वाहनों की जांच कर रहा था, तब एक कार में सवार लोगों ने वाहन को वहां से भगाने की कोशिश की। संदिग्ध हरकत नजर आने पर दल ने तुरंत वाहन का पीछा किया और दो संदिग्धों को पकड़ लिया, उनके पास से एक बैग भी मिला।’’

अधिकारी ने बताया कि बैग डार के पास से मिला तथा उसमें एक एके राइफल, दो मैगजीन तथा 60 कारतूस, एक पिस्तौल, दो मैगजीन तथा 15 कारतूस मिले।

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, शस्त्र अधिनियम एवं गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने टीआरएफ के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। टीआरएफ लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन माना जाता है।

अधिकारी ने बताया कि डार पहले भी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है और उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह टीआरएफ के लिए काम कर रहा था। उसके साथी की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जम्मू पुलिस पता लगा रही है कि आतंकवादी गतिविधियों को कौन लोग समर्थन दे रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?