लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में डीआरडीओ की मदद से दो अस्थाई कोविड अस्पताल 15 जून तक तैयार होंगे

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:25 IST

Open in App

ऋषिकेश, पांच मई डीआरडीओ की मदद से उत्तराखंड में कुमांउ क्षेत्र के हल्द्वानी और गढ़वाल क्षेत्र के ऋषिकेश में 500—500 बिस्तर की क्षमता वाले दो अस्थाई कोविड अस्पताल 15 जून तक तैयार हो जाएंगे ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अनुरोध पर बन रहे इन अस्पतालों में से एक हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगा जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल संचालित करेगा जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में बनने वाला अस्पताल एम्स ऋषिकेश संचालित करेगा।

हल्द्वानी में बनने वाले अस्थाई अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बिस्तर और 100 आईसीयू बिस्तर होंगे जबकि जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर होंगे ।

प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों अस्पतालों के 15 जून तक तैयार होकर संचालन शुरू करने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए डीआरडीओ को 40 करोड रुपये जारी किए जा चुके हैं ।

ओमप्रकाश ने उम्मीद जताई कि अतिरिक्त अस्पतालों के बनने से राज्य में कोविड से ठीक होने वालों की दर बढेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी । मंगलवार को एक दिन में अब तक का कोविड मरीजों का सर्वाधिक आंकडा 7028 दर्ज किया गया जबकि 85 अन्य की मौत हो गई ।

मुख्य सचिव ने कहा,' उत्तराखंड सरकार का फोकस पूरी तरह से कोविड संक्रमण में रिकवरी रेट अधिकतम करने पर है। जब रिकवरी रेट बढ़ेगा तो मृत्यु दर स्वाभाविक रूप से कम होगी। मृत्यु दर को सामान्य बनाना ही लक्ष्य है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह