लाइव न्यूज़ :

बिजली की तार की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 12:23 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 27 जून बहराइच जिले के थाना फखरपुर क्षेत्र में शनिवार रात बिजली की तार की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के मुड़का गांव में बीती रात करीब 8 बजे अनिल कुमार (17) व शिवबालक (16) गांव के बाहर शौच के लिए खेत गए थे। रास्ते में अचानक हाइटेंशन (उच्च क्षमता) बिजली की तार गिरने से वो इसकी चपेट में आ गए और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एसपी ने बताया कि रात में शौच के लिए घर से निकले दोनों किशोर वापस नहीं लौटे तो घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन रात में उनका पता नहीं चल पाया जिसके बाद फिर सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खोजना शुरू किया तो दोनों के शव खेत से बरामद हुए।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह