लाइव न्यूज़ :

जाफराबाद में दुकानदार की हत्या के मामले में दो किशोर पकड़े गए

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक दुकानदार की हत्या के आरोप में दो किशोरों को पकड़ा गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दुकानदार उनको तंग करता था जिसका बदला लेने के लिए दोनों ने कथित रूप से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को जाफराबाद के चौहान बांगर की एक गली में दोनों किशोरों ने 26 वर्षीय अफज़ाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वेद प्रकाश सूर्य ने बताया कि इस बाबत एक मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई थी।

उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान स्थानीय लोगों और मृतक के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।

सूर्य ने बताया, " जांच में पता चला कि करीब छह महीने पहले अफज़ाल का दोनों किशोरो से झगड़ा हुआ था और उस समय दोनों परिवारों ने सौहादपूर्ण ढंग से मामला निपटा लिया था। उसके बाद से अफज़ाल और दोनों किशोरों के बीच बहस की कई घटनाएं हुईं। इसलिए दोनों किशोरों ने एक साथी के साथ मिलकर अफज़ाल की हत्या की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, उन्होंने अफज़ाल को उसकी दुकान के पास गोली मार दी। "

दोनों को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया है।

डीसीपी के मुताबिक, दोनों ने पुलिस को बताया कि जब भी अफज़ाल उन्हें इलाके में देखता था तो वह उन्हें तंग करता था। इसलिए उन्होंने अफज़ाल से पीछा छुड़ाने की साजिश रची।

पुलिस ने बताया कि उसने दोनों के पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस जब्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह