लाइव न्यूज़ :

पाक कैदी की हत्या मामले में जेल अधीक्षक और जेलर प्रभारी सहित दो सस्पेंड

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 21, 2019 22:18 IST

 जयपुर सेंट्रल जेल में लश्कर व सिमी से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी शकीरूल्लाह उर्फ मोहम्मद हनीफ की 4 अन्य कैदियों द्वारा की गई।

Open in App

 जयपुर सेंट्रल जेल में लश्कर व सिमी से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी शकीरूल्लाह उर्फ मोहम्मद हनीफ की 4 अन्य कैदियों द्वारा की गई। हत्या के मामले में बुधवार देर रात सरकार ने जेल अधीक्षक संजय यादव व जेलर जगदीश शर्मा को एपीओ कर दिया। वहीं जिस सेल नंबर 10 में शकीरूल्लाह कैद था, उसके प्रभारी वैद्यनाथ शर्मा व वार्डर रामस्वरूप को सस्पैंड कर दिया गया है। राकेश मोहन शर्मा को नए जेल अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामले की जांच महानिरीक्षक रूपिंद्र सिंह को दी गई है। पुलिस व इंटेलीजेंस ने प्रदेश में अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश की उन सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां पाकिस्तानी नागरिक कैद हैं। 

जेल सूत्रों के अनुसार शकीरूल्लाह जेल के 10 नंबर वार्ड की सेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। दोपहर करीब 1रू20 बजे टीवी रूम में शकीरूल्लाह सहित नौ कैदी मौजूद थे। इस दौरान शकीर ने टीवी की आवाज कम की तो वहां मौजूद दुष्कर्म के आरोपी अजीत, हत्या के मामले में फांसी की सजा पा चुके मनोज और भजनलाल तथा डकैती के अभियुक्त कुलविन्द्र के साथ कहासुनी हो गई।

कुछ ही देर में बात इतनी बिगड़ गई कि चारों आरोपियों ने जिस पत्थर की पट्टी पर टीवी रखा था उस पर से टीवी हटाकर उस पट्टी को तोड़ा और शकीरूल्लाह पर ताबड़तोड़ वार किया जिसके चलते उसकी वहीं पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जयपुर कमिश्नरेट, गृह विभाग, जिला प्रशासन, एफएसएल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में लालकोठी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

मामले में एपीओ हुए जेल अधीक्षक संजय यादव ने कहा कि उसे 18 फरवरी से राजकीय कार्य से उधमपुर भेजा हुआ था। जेल का चार्ज उप अधीक्षक अनंतेश्वर के पास था और यह घटना हो गई। राजस्थान की सिम जम्मू-कश्मीर में नहीं चलने से मेरी किसी से बात नहीं हो पाई अन्यथा जयपुर जेल में मेरे सेवाकाल मे कभी कोई नकारात्मक घटना नहीं हुई।

राजस्थान की जेलों में शकीरूल्लाह सहित 19 पाक नागरिक थे। शकीरूल्लाह लश्कर व सिमी का एजेंट था जिसे एसीजेएम कोर्ट ने जासूसी व आतंकियों के लिए फंड जुटाने के लिए गत 30 नवंबर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब ज प्रदेश में 18 पाकिस्तानी कैदी है और वे जिले जेलों में हैं वहीं सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इति। -धीरेन्द्र जैन।

टॅग्स :जयपुरजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया