लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:11 IST

Open in App

लखनऊ, 12 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा रविवार को लखनऊ में पकड़े गये अलकायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार एटीएस ने अलकायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मड़ियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा एक पिस्टल बरामद की थी। मसीरुद्दीन के पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया और 14 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया गया जिस पर अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत स्वीकृत की। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत की अवधि मंगलवार से शुरू होगी और इस अवधि में एटीएस के दल बनाकर इनके अन्य सहयोगियों और साथियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

इसके अलावा धर्मांतरण प्रकरण में 30 जून को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ़्तार सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख की पुलिस हिरासत भी अदालत ने दो दिन और बढ़ा दी है। जैनुद्दीन को दो जुलाई को एटीएस अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जहां से अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद एटीएस की अपील पर अदालत ने छह जुलाई से सात दिन के लिए उसकी पुलिस हिरासत में सौंप दिया था। इसी बीच एटीएस के अनुरोध पर अदालत ने 13 जुलाई से दो दिन और पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी है।

साइबर सिम धोखाधड़ी के आरोपी जुन्‍वेई हान की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी है। एटीएस के अनुसार जुन्वेई हान साइबर और सिम की धोखाधड़ी के मामले में एटीएस थाना लखनऊ में मुख्य आरोपी है और लखनऊ अदालत के वारंट-बी के अनुपालन में जुन्वेई हान को पश्चिम बंगाल से लाकर लखनऊ की एटीएस अदालत में पिछले दिनों प्रस्तुत किया गया था जिसे अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह