लाइव न्यूज़ :

बड़ौदा बैंक से करोड़ों रुपये के अवैध प्रेषण के सिलसिले में दो पूरक आरोप पत्र दायर

By भाषा | Updated: December 25, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण (सीबीआई) ने दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा से कथित तौर पर 6,000 करोड़ रुपये अवैध तरीके से हांगकांग भेजने के सिलसिले में दो पूरक आरोप पत्र दायर किए हैं। यह भुगतान छद्म आयात के नाम पर किया गया था।

सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि लोगों के एक समूह ने खाते खोले और विभिन्न अन्य खातों के माध्यम से उसमें धन जमा कराया।

जांच एजेंसी ने पूरक आरोप-पत्र में जिन नौ आरोपियों को नामजद किया गया है, उनमें तनुज गुलाटी, ईश कुमार, उज्ज्वल सूरी, हनी गोयल, साहिल वाधवा, राकेश कुमार, सागर गुलाटी, भानु गुलाटी और वीपीसी मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स प्रा. लिमिटेड शामिल हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘‘एजेंसी ने 2015 में बैंक ऑफ बड़ौदा की अशोक विहार शाखा से 59 चालू खाताधारकों द्वारा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों को छद्म आयात के नाम पर कथित रूप से 6,000 करोड़ रुपये से अधिक भेजने के लिए बैंक के कई अधिकारियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।’’

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने पाया है कि बैंक की अशोक विहार शाखा अपेक्षाकृत नई थी और उसे 2013 में ही विदेशी मुद्रा लेनदेन की अनुमति मिली थी। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2014 और जुलाई, 2015 के बीच किए गए लगभग 8,000 लेनदेन के माध्यम से 6,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।

प्रत्येक लेनदेन में प्रेषित राशि एक लाख अमेरिकी डालर से कम रखी गई थी।

एक अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कहा था, “यह राशि आयात के नाम पर बतौर अग्रिम हांगकांग को भेजी गयी थी और ज्यादातर मामलों में लाभार्थी एक था।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कहा, ‘‘अधिकांश विदेशी मुद्रा से संबंधित लेनदेन नए खोले गए चालू खातों में किए गए थे, जिसमें भारी नकद प्राप्तियां देखी गईं, लेकिन शाखा ने असाधारण लेनदेन रिपोर्ट (ईटीआर) नहीं बनाई और उच्च मूल्य के लेनदेन की निगरानी नहीं की।’’

अधिकारी ने कहा था, ‘‘यह खुलासा किया गया था कि कंपनियों/फर्मों द्वारा दिए गए अधिकांश पते या तो झूठे थे या कंपनी/फर्म उक्त पते पर मौजूद नहीं थे। उक्त अपराध में कथित रूप से शामिल अधिकांश आरोपी व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं