लाइव न्यूज़ :

ट्रक से कुचलकर दो छात्रों की मौत : मुख्यमंत्री ने किया मदद का ऐलान

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:02 IST

Open in App

महोबा/लखनऊ (उप्र), 24 दिसंबर जिले की कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो छात्रों की मौत हो गयी और तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। छात्र साइकिल में सवार होकर सुगिरा गांव से कुलपहाड़ कस्बे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप दुबे ने बताया, "आज सुबह करीब साढ़े छह बजे सुगिरा गांव से साइकिल से प्रतिदिन की भांति कुलपहाड़ कस्बे ट्यूशन पढ़ने आ रहे 12वीं कक्षा के पांच छात्रों को एक ट्रक ने पीछे से कुचल दिया, जिससे धर्मेंद्र साहू (17) और कपिल (18) की मौके पर ही मौत हो गयी है। इस हादसे में छात्र जितेंद्र गुप्ता (17), देवेन्द्र (17) और एक अन्य छात्र घायल हुए हैं, इनमें जितेंद्र की हालत ज्यादा नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने बताया कि "हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ भाग गया है, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।"

दुबे ने बताया, ‘‘दोनों छात्रों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और ट्रक चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।"

इस बीच राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने दुर्घटना में छात्रों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की अनुमन्य सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए और कहा कि दुर्घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों