लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:30 IST

गोंडा में हुई घटना में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। हादसा मंगलवार रात घर में रखे गैस सिलेंडर के फटने से हुआ। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई घटना, सात गंभीर तौर पर घायलमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है, मामले की जांच के भी आदेशमामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है

गोंडा (उत्तर प्रदेश): गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच करा कर रिपोर्ट देने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र के टिकरी ग्राम पंचायत के ठठेर पुरवा निवासी नूरुल हसन के घर में मंगलवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर फट गया जिससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। मकान के मलबे में दबकर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।

शाही ने बताया कि मृतकों में निसार अहमद (35), रुबाना बानो (32), शमशाद (28), मेराज (11), सायरुन्निशां (35), नूरी सबा (12), मो. शोएब (दो) तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल है। घायलों में इरशाद (40), गुलनाज बानो (22), रेहान अहमद (11), नूरुल हसन (60), जैद (आठ), अलीशा (32) व मीजान (12) शामिल हैं।

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्यों में जुट गई। देवीपाटन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

प्रशासन द्वारा मशीनों से मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन