लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मंदसौर जिले में दो मंजिला इमारत भर-भराकर गिरी

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 26, 2018 01:27 IST

वाचनालाय की इमारत काफी पुरानी होकर जर्जर हो गई थी। इसके नीचे दुकानें भी संचालित हो रही थी।कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते इस  इमारत का प्लास्टर  गिरने लगा था। जिसके चलते दुकानदारों ने एक दिन पहले ही दुकानें खाली कर दी थीं।

Open in App

इंदौरः 26 जुलाईः मंदसौर जिले के भानपुरा नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में एक दो मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई। जिस समय यह इमारत गिरी उस क्षेत्र में काफी चहल पहल थी। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास बाजार में नगर परिषद का दो मंजिला सार्वजनिक वाचनालय संचालित होता था।

वाचनालाय की इमारत काफी पुरानी होकर जर्जर हो गई थी। इसके नीचे दुकानें भी संचालित हो रही थी।कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते इस  इमारत का प्लास्टर  गिरने लगा था। जिसके चलते दुकानदारों ने एक दिन पहले ही दुकानें खाली कर दी थीं।

बुधवार शाम करीब 5.30 बजे यह इमारत भराभरा कर गिर पड़ी। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त क्षेत्र में भीड़ थी, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं इस घटना के बाद सवाल उठने लगे कि आखिर प्रशासन की आँखें समय पर क्यों नहीं खुलती। क्या हताशे के बाद ही अधिकारी जागते हैं।

इससे पहले 24 मई की शाम महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे के चलते करीब आठ लोग मलवे में दब गए, जिनमें से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि एक की मौत हो गई थी। 

आपको बता दें, अभी हाल ही में गाजियाबाद के मिसल गढ़ी इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी थी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे। आनन-फानन में पुलिस, अग्निशमक दल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे से आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। 

वहीं, इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत एक दूसरी पांच मंजिला इमारत पर गिर गयी थी। हादसे में नौ लोग मारे गए थे। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 63 से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने की खबर आई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।भारत और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँसब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया