कोलकाता में दो मंजिला इमारत में आग लगी, एक बुजुर्ग महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 13:23 IST2020-11-12T13:23:19+5:302020-11-12T13:23:19+5:30

Two-storey building caught fire in Kolkata, an elderly woman died | कोलकाता में दो मंजिला इमारत में आग लगी, एक बुजुर्ग महिला की मौत

कोलकाता में दो मंजिला इमारत में आग लगी, एक बुजुर्ग महिला की मौत

कोलकाता, 12 नवंबर कोलकाता के कालीघाट इलाके में बृहस्पतिवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार दमकलों को लगाया गया। आग के बारे में तड़के 4.40 बजे जानकारी मिली।

आग को नियंत्रण में लाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे लग गए।

उन्होंने बताया कि आग में झुलसी 74 वर्षीय एक महिला और एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि हालांकि, महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उस व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two-storey building caught fire in Kolkata, an elderly woman died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे