लाइव न्यूज़ :

पिता की हत्या के आरोप में दो बेटे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:49 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 11 जनवरी जिला पुलिस ने एक व्यक्ति की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंकने के मामले में सोमवार को उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश सिंह ने बताया कि पिछली सात जनवरी की शाम आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया था। उसकी पहचान कदौरा थाना क्षेत्र के परौसा गांव निवासी जगदीश कुशवाहा (50) के रूप में हुई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जगदीश के बड़े बेटे कपिल कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। कपिल ने अपनी तहरीर में कहां था कि उसका पिता किसी मामले में पेशी के लिए अकेला उरई कलेक्ट्रेट गया था, जबकि कलेक्ट्रेट के सीसीटीवी फुटेज में जगदीश के साथ उसका दूसरा बेटा मोहित दिखाई दे रहा है।

एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान शक के आधार पर मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई नीरज के साथ चमारी गांव के जंगल में नॉयलोन की रस्सी से पिता की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया है।

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि उनका पिता राजमिस्त्री का काम करता था और एक महिला को लेकर कानपुर में अकेले रहने लगा था। वह जब कभी घर आता था तो सबके साथ मारपीट करता था। इसी परेशान होकर उसकी हत्या की गई।

एएसपी ने बताया कि घटना के दिन मोहित अपने पिता को मोटरसाइकिल से उरई ले गया था और वापस लौटते समय चमारी गांव के पास उन्हें नीरज मिला था, फिर दोनों भाइयों ने जंगल ले जाकर जगदीश की हत्या कर शव फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि घटना का साक्ष्य संकलित कर मोहित और नीरज को आज जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब