लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायक अदेल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू सहित 14 लोगों ने दो सिपाही को बीहड़ में ले जाकर जमकर पीटा, एफआईआर

By भाषा | Updated: October 9, 2019 21:05 IST

उल्लेखनीय है कि धौलपुर की सागरपाडा पुलिस चौकी पर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मी हरीओम और विजयपाल का सोमवार रात छह लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा के पास बीहड़ में ले जाकर, उनके साथ मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके चंगुल से बचकर धौलपुर पुलिस से सम्पर्क किया।कोतवाली थाने में 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

धौलपुर पुलिस ने दो सिपाहियों की कथित पिटाई के मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक के पुत्र सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि धौलपुर की सागरपाडा पुलिस चौकी पर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मी हरीओम और विजयपाल का सोमवार रात छह लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा के पास बीहड़ में ले जाकर, उनके साथ मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों ने उनके चंगुल से बचकर धौलपुर पुलिस से सम्पर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को उपचार के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पुलिसकर्मियों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक अदेल सिंह कंसाना के पुत्र बंकू कंसाना पर अपहरणकर्ताओं को उनकी पिटाई करने का निर्देश देने का आरोप लगाया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल सिंह कछावा ने बताया कि कोतवाली थाने में 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विधायक के पुत्र बंकू कंसाना का नाम भी एफआईआर में शामिल है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अवैध बजरी खनन में शामिल है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया