जम्मू कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए दो भारतीय जवान, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक

By भाषा | Published: May 3, 2020 05:41 AM2020-05-03T05:41:31+5:302020-05-03T05:41:31+5:30

सीएम रावत ने कहा कि उन्हें इन जवानों की शहादत पर गर्व है लेकिन उन्हें खोने का दुख भी है। उन्होंने भगवान से सैनिकों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और राज्य सरकार की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Two soldiers martyred on LoC in Jammu and Kashmir, CM Trivendra Singh Rawat expresses grief | जम्मू कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए दो भारतीय जवान, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो सैनिकों के शहीद होने पर शनिवार को शोक व्यक्त किया।21-कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह शुक्रवार को घायल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो सैनिकों के शहीद होने पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। 21-कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह शुक्रवार को घायल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी।

सीएम रावत ने कहा कि उन्हें इन जवानों की शहादत पर गर्व है लेकिन उन्हें खोने का दुख भी है। उन्होंने भगवान से सैनिकों के परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और राज्य सरकार की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गृह जिले पिथौरागढ़ पहुंचेगा। शंकर सिंह जिले के गंगोलीहाट उप-मंडल के नाली गांव के रहने वाले थे जबकि गोकर्ण सिंह मुंडो हरि उप-मंडल के नापड गांव के रहने वाले थे।

Web Title: Two soldiers martyred on LoC in Jammu and Kashmir, CM Trivendra Singh Rawat expresses grief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे