लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान विस्फोट से दो जवान शहीद

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:12 IST

Open in App

जम्मू, 30 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटी अग्रिम चौकी के पास गश्त के दौरान बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट की चपेट में आने से एक अधिकारी समेत सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में धमाका उस समय हुआ, जब सेना की एक टुकड़ी सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की रोकथाम संबंधी उपायों का जायजा लेने के लिए गश्त कर रहा था।

जम्मू में रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि नौशेरा सेक्टर में शनिवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल पास के सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य जवान भी घायल हो गया था जिसका उपचार जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह धमाका हुआ, उस स्थान पर सेना ने बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं ताकि सीमा पार से घुसपैठ रोकी जा सके।

आनंद ने कहा कि जान गंवाने वाले जवानों की पहचान लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मनजीत सिंह के रूप में की।

लेफ्टिनेंट कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे जबकि सिपाही सिंह के बठिंडा के निवासी थे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, '' सेना के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मनजीत सिंह के अदम्य साहस को मेरी श्रद्धांजलि जोकि नौशेरा सेक्टर में भारत की सीमा की रक्षा के दौरान शहीद हो गए। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू