लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना के मृतकों में राजस्थान के दो सैनिक शामिल

By भाषा | Updated: December 9, 2021 14:33 IST

Open in App

जयपुर, नौ दिसंबर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना के मृतकों की सूची में राजस्थान के दो सैनिकों स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह एवं लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का भी नाम शामिल है।

एक सैन्य प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दुर्घटना में राजस्थान मूल के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह एवं लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह की भी मौत हो गई। हरजिंदर सिंह अजमेर एवं कुलदीप सिंह झुंझुनू जिले के रहने वाले थे।

प्रवक्ता ने पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली में जबकि स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अंत्येष्टि यहां उनके पैतृक गांव में की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को इस दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और सशस्त्र बलों के 11 कर्मियों की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह मूल रूप से झुंझुनू की बुहाना तहसील के घरडाना खुर्द गांव के रहने वाले थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके पिता नौसेना से सेवानिवृत्त हुए थे और उनके परिवार के अन्य सदस्य जयपुर में रहते हैं। हालांकि उनके अनेक रिश्तेदार अब भी इसी गांव में रहते हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में राजस्थान ने भी अपना एक लाल खोया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस हृदयविदारक हादसे में झुंझुनूं जिले के घरडाना खुर्द निवासी स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप राव ने भी शहादत दी है। मैं शौर्य सपूत की गौरवमयी शहादत को सलाम करती हूं तथा उनके परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय सरपंच ने बताया कि स्क्वायर लीडर कुलदीप की शादी दो साल पहले हुई थी और वह छुट्टियों में गांव आते-जाते रहते थे। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पिता रणधीर सिंह नौसेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में जयपुर में रहते हैं। वह लगभग हर महीने गांव आते रहते हैं, जबकि कुलदीप छुट्टी मिलने पर गांव आते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह