लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट में संलिप्तता के आरोपी दो सिपाही निलंबित

By भाषा | Updated: January 18, 2021 00:56 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र), 17 जनवरी पीलीभीत जिले में एक सेक्स रैकेट में शामिल होने के संदेह पर दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने रविवार को बताया कि थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा से सम्बंधित एक ऑडियो वायरल हुआ है।

उन्होंने बताया कि इसमें एक युवक और एक लड़की की बातचीत है, बातचीत में युवती बता रही है कि चौकी के सिपाही सचिन और विपिन ने उनके साथ गलत काम किया और कई युवकों को सेक्स के मामले में फंसाया है।

यादव ने बताया कि इसी आडियो के बाद सिपाही विपिन और सचिन को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती ने और चौंकाने वाला खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि युवती का कहना है कि उसकी चौकी पर तैनात महेंद्र सिपाही से जान पहचान है और महेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है।

निलंबित हुए आरोपी सिपाही सचिन और विपिन ने चौकी पर तैनात महेंद्र व चाहत कुमार नामक सिपाहियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए साजिश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?