लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में बने अवैध हथियार राजस्थान में बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, असलहा बरामद

By भाषा | Updated: December 5, 2021 15:52 IST

Open in App

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश में बने अवैध हथियार लाकर राजस्थान में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल, आठ देशी कट्टे और 28 कारतूस बरामद किए हैं।

झालावाड़ जिले की पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने रविवार को बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना डग पुलिस ने शनिवार देर रात राजस्थान मध्य प्रदेश सीमा दुधालिया के पास से बाइक सवार दो हथियार तस्करों शिवराम मुजालड़ा (25) व राम मुजालड़ा (30) को गिरफ्तार किया। दोनों मध्य प्रदेश के धार जिले में थाना कुकसी के रहने वाले हैं।

पुलिस के बयान के अनुसार, इनके कब्जे से चार पिस्तौल, आठ देशी कट्टे और 28 कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से बरामद सभी हथियार अच्छी क्वालिटी के फिनिशिंग वाले हैं। सभी हथियार व कारतूस काफी घातक व बेहतर मार्क क्षमता के हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि यह अवैध असलहा मध्य प्रदेश के सिंघाना जिला खरगोन में बनता है और एक पिस्तौल 11 हजार रूपये, एक देशी कट्टा 4 हजार 500 रूपये और एक कारतूस 430 रूपये कीमत पर लाकर राजस्थान में बेच भारी मुनाफा कमाते हैं।

पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर