लाइव न्यूज़ :

चतरा में पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 21:29 IST

Open in App

चतरा (झारखंड), 24 अक्टूबर चतरा में पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की और यह बरामदगी की।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान रोड चिरैयाटांड़ के समीप दो तस्कर ब्राउन शुगर बेचने आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी में महुआ चौक के मो कासिफ रजा उर्फ रिंकू और इस्लामनगर कठौतिया के मो अमजद को 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह