ओडिशा में दो बहनों की आग की चपेट में आने से मौत
By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:10 IST2021-02-04T22:10:03+5:302021-02-04T22:10:03+5:30

ओडिशा में दो बहनों की आग की चपेट में आने से मौत
कोरापुट, चार फरवरी ओडिशा के रायगडा जिले के लकरिश गांव में धान की पराली में लगी आग की चपेट में आने से दो नाबालिग बहनों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान कुमारी माझी (पांच) और बिद्या माझी (तीन) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना शाम करीब चार बजे की है। उस समय दोनों बच्चियां धान की पराली के पास खेल रही थीं।
उन्होंने बताया, " अचानक से आग बढ़ गई और दोनों बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। बहरहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें कहीं कोई साजिश तो नहीं।
पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल सका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।