लाइव न्यूज़ :

जींद में दो पक्षों में संघर्ष, 16 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:16 IST

Open in App

जींद, चार मार्च हरियाणा में जींद जिले सिवाहा गांव के निकट दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस के अनुसार सिवाहा गांव निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार को वह और उनके कुछ साथी पिल्लूखेड़ा मंडी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे कि इसी दौरान गांव पिल्लूखेड़ा और सिवाहा के बीच देव परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

शिकायत में आरोप लगाया है कि देव पक्ष के लोगों ने उन पर गोलीबारी भी की जिसमें चार लोग घायल हो गये।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने इस शिकायत पर देव सहित छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार वहीं दूसरी ओर सिवाहा गांव निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम को वह घर लौट रहा था और उसी दौरान करतार पक्ष के लोगों ने उसे तथा उसके परिजनों को रास्ते में घेर लिया और हमला कर दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गये।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सचिन की शिकायत पर करतार सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बुधवार शाम सिवाहा गांव में आयोजित भंडारे में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है