लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस वे पर आपात स्थिति में उतरा दो सीटों वाला प्रशिक्षु विमान

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:57 IST

Open in App

मथुरा, 27 मई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज दोपहर अलीगढ़ से हरियाणा के नारनौल तक प्रशिक्षण उड़ान पर निकला टू-सीटर सेसना-152 वीटी-एनएनएन विमान इंजन में तकनीकि गड़बड़ी आ जाने के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे के 72वें किमी के दायरे में आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में प्रशिक्षक जागृत व प्रशिक्षु उदित गोयल सवार थे, जो नारनौल तक जाकर वापस अलीगढ़ लौट रहे थे। यह विमान अलीगढ़ की ही एक विमान अकादमी का है। गनीमत यह रही जिस समय विमान एक्सप्रेस-वे पर उतरा, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षक व प्रशिक्षु सकुशल बताए जा रहे हैं।

मथुरा के एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया, यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर 1.15 बजे की है, जब अलीगढ़ की एक उड़ान अकादमी से संबंधित टू-सीटर विमान को थाना नौहझील क्षेत्र के किमी संख्या 72 की सीमा में उतारा गया।

इस घटना के बाद एक्सप्रेस-वे की आपातकालीन टीम एवं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी और करीब एक-डेढ़ किमी का रास्ता रोक कर विमान को देखने के लिए उमड़े लोगों की पहुंच से दूर किया।

पुलिस ने बताया कि इस बीच नोएडा की ओर से आगरा की ओर जा रहे ट्रैफिक को भी डायवर्ट कर गुजारा गया।

एसपी ने बताया, यह विमान अलीगढ़ की पायनियर फ्लाइंग अकादमी का है जिसे ठीक करने के लिए आए तकनीकी विशेषज्ञ देर शाम तक काफी प्रयास करने के बाद भी सफल न हो सके। इसके बाद अकादमी के अधिकारियों ने विमान को ठीक कराने के लिए गृह एवं परिवहन मंत्रालय से सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली ले जाने के लिए अनुमति मांगी है ।

उन्होंने बताया, जैसे ही विमान को सड़क मार्ग से ले जाने की अनुमति मिलने तक आवागमन में थोड़ी दिक्कत बनी रह सकती है, जिसे संभालने के लिए पुलिस बल लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में भी इस अकादमी के सेसना-152 वीटी-वीएसजे मॉडल विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वह धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरकर 200/300 फीट की ऊंचाई तक ही ऊपर उठ पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर