लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान रिश्‍वतखोरी के मामले में दो एसडीएम गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:49 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने बुधवार को राज्‍य के दो उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) को रिश्‍वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इन अधिकारियों के कार्यालय और आवास की तलाशी ली जा रही है।

ब्‍यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर देहात इकाई ने दौसा के एसडीएम पुष्कर मित्‍तल को परिवादी से पांच लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, वहीं बांदीकुई की एसडीएम पिंकी मीणा को 10 लाख रूपये रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह एक दलाल नीरज मीणा को दौसा के पुलिस अधीक्षक के नाम से 38 लाख रूपये रिश्वत राशि की मांगने पर गिरफ्तार किया गया ।

सोनी ने बताया कि उन्हें दौसा जिले में राजमार्ग निर्माण करने वाली कम्पनी के मालिक ने शिकायत दी कि काश्तकारों की भूमि अधिग्रहण व मुआवजा देकर भूमि सड़क निर्माण हेतु सुपुर्द करने के एवज में तथा निर्माण कार्य में रूकावट नहीं डालने के लिए दोनों एसडीएम और ? पुलिस अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है और ऐसा नहीं करने पर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की अलग अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी एसडीएम पुष्कर मित्‍तल को पांच लाख रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं उपखण्ड अधिकारी बांदीकुई पिंकी मीणा को 10 लाख रूपये की रिश्वत राशि की मांग किये जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

सोनी ने बताया कि कम्पनी के मालिक से ही दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के नाम से दलाल नीरज मीणा द्वारा चार लाख रूपये मासिक बंधी एवं प्रति एफआईआर में मामला रफा-दफा करने की एवज में 10 लाख रूपये की मांग की गयी। दलाल कुल मिलाकर 38 लाख रुपए बतौर रिश्‍वत मांग रहा था। इस पर दलाल को गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीमों द्वारा आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं