लाइव न्यूज़ :

कटक स्थित एनआरआरआई के दो वैज्ञानिकों को मिला आईसीएआर पुरस्कार

By भाषा | Updated: July 18, 2021 12:18 IST

Open in App

भुवनेश्वर (ओडिशा), 18 जुलाई कटक स्थित राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (एनआरआरआई) के वैज्ञानिकों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आसीएआर) के दो पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

कृषि मंत्रालय के तहत आने वाले आईसीएआर के 93वें स्थापना दिवस के मौके पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा की।

राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक ए के नायक और उनकी टीम के सदस्यों को कृषि एवं संबद्ध विज्ञान, 2020 में उत्कृष्ट अंत:विषय टीम अनुसंधान के लिए नानाजी देशमुख पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आईसीएआर ने बताया कि इस पुरस्कार की शुरुआत अंत:विषय टीम अनुसंधान को पहचान देने और प्रोत्साहित करने के लिए की गई है। वहीं संस्थान के एक अन्य वैज्ञानिक उपेंद्र कुमार को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि इंजीनियरिंग श्रेणी में लाल बहादुर शास्त्री उत्कृष्ट युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, 2020 से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग