लाइव न्यूज़ :

मथुरा में दो स्कूली छात्राएं लापता

By भाषा | Updated: February 24, 2021 23:27 IST

Open in App

मथुरा, 24 फरवरी उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन में दो छात्राएं विद्यालय से लौटते समय लापता हो गईं। उनके परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, मथुरा गेट पुलिस चौकी क्षेत्र की दो छात्राएं मंगलवार सुबह स्कूल गई थीं। लेकिन छुट्टी होने के बाद वे घर नहीं पहुंचीं।

इस पर परिजनों ने उन्हें तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्होंने स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेनी चाही तो उन्हें कथित तौर पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

इस पर परिजनों ने देर शाम उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस छात्राओं की तलाश में जुटी है।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों छात्राएं 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। वे स्कूल की छुट्टी होने के बाद सीसीटीवी कैमरे में बस में सवार होने के बजाए पैदल ही केशव धाम पुलिस चौकी की ओर जाती दिखाई दी हैं।

केशव धाम चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि छात्राओं ने बुर्जा रोड पर एक प्लॉट में स्कूल की यूनिफॉर्म बदल कर अन्य कपड़े पहने और इसके बाद वहां से कहीं और जाती हुई दिखाई दी हैं। मामले दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू