लाइव न्यूज़ :

कुदाल से सिर कलम कर दो साधुओं की हत्या

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:51 IST

Open in App

मधुबनी (बिहार), 21 अप्रैल जिले के खिरहर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर परिसर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को दो साधुओं का सिर कलम कर उनकी हत्या कर दी गई है।

बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस अधिकारी अरुण कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में एक पुजारी नारायण दास को हिरासत में लेकन पूछताछ किया, जिससे पता चला कि दीपक चौधरी नामक एक व्यक्ति ने दोनों साधुओं की हत्या की है और वह फरार है। पुलिस दीपक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

मृतक साधुओं की पहचान 60 वर्षीय हीरा दास और 38 वर्षीय आनन्द झा के रूप में हुई है। दोनों बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर एवं भगवानपुर गांव के रहने वाले थे।

दोनों साधुओं का सिर कलम कर सिर एवं धड़ को अलग-अलग उक्त मंदिर परिसर स्थित एक भूंसा घर तथा एक दीवार के बगल में जमीन में गाड़कर छुपा दिया गया था।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू