लाइव न्यूज़ :

बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर करतब दिखाने के मामले में दो रूसी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 11:57 IST

Open in App

मुंबई (महाराष्ट्र), 10 अप्रैल मुंबई में बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर कथित रूप से करतब करने के कारण दो रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम की है और रूसी नागरिकों की पहचान माकसिम शेर्बाकोव (24) और वासिली कोलेसेनिकोव (30) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों लोग बांद्रा से टैक्सी के जरिए समुद्र सेतु पहुंचे। कुछ देर चलने के बाद माकसिम ने पुल के खंभे पर चढ़ना शुरू कर दिया और वासिली माकसिम की तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने के लिए नीचे खड़ा रहा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ राहगीरों ने समुद्रसेतु प्रबंधन कर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सतर्क किया गया।’’

वर्ली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल कोली ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 336 (उतावलेपन या लापरवाही से काम करना) और 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

कोली ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7,500 रुपए की जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि ये दोनों लोग किसी सर्कस में काम करते हैं और करतब करने के लिए अकसर ऊंचे ढांचों पर चढ़ते हैं तथा अपनी तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।’’

मुंबई पुलिस के आतंकवादी रोधी प्रकोष्ठ ने भी दोनों से पूछताछ की, लेकिन उनके खिलाफ कोई संदेहास्पद बात सामने नहीं आई।

उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों के खिलाफ संभवत: सोमवार को आरोप पत्र दायर करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील