लाइव न्यूज़ :

ट्रेन की चपेट में आने से दो आरपीएफ जवानों की मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास गश्त के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार नाले के पास घटी।

उन्होंने बताया कि मृत आरपीएफ कर्मियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला निवासी हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र शर्मा (58) और बिहार के गया जिला निवासी कांस्टेबल रंजन (28) के तौर पर की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो आरपीएफ की वर्दी में दो लोगों के शव मिले।

उन्होंने बताया कि दोनों शाम सात बजे से सुबह छह बजे की गश्त की ड्यूटी पर थे और इस दौरान देहरादून शताब्दी की चपेट में आ गए। रेलगाड़ी के लोको पायलट ने बताया कि आरपीएफ के जवान रेल की उस पटरी पर खड़े थे जहां से ट्रेन को गुजरना था। यहां खड़े होकर वे दूसरी पटरी का फ्लैश लाइट की मदद से निरीक्षण कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि लोको पायलट ने बताया कि उसने हॉर्न बजाय लेकिन उन्होंने तेजी से आ रही रेलगाड़ी पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने शवों को जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह