लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:04 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 17 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे पुलिस दल बिंदकी कोतवाली के शहबाजपुर गांव के समीप गश्त पर था,तभी उन्हें फतेहपुर की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस दल ने कार को रोकने का इशारा किया,जिसपर कार सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दी,जिसके बाद बिंदकी कोतवाली पुलिस ने डीघ गांव की नहर पुलिया के पास कार सवार बदमाशों को घेर लिया और दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सनी यादव (24) और आशीष (25) के रूप में की गई।

सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चार अक्टूबर को खजुहा कस्बे से बुकिंग के बहाने लूटी गई कार भी बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन