लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पटपड़गंज में दो सड़कों का नामकरण उत्तराखंड की हस्तियों के नाम पर किया गया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों का नामकरण रविवार को उत्तराखंड की प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर किया गया, जहां आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने मैदान में अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

यहां जारी अधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में सड़कों का नामकरण अमर शहीद वीर केसरी चंद और प्रसिद्ध लोक गायक दिवंगत हीरा सिंह राणा के नाम पर किया गया। पटपड़गंज से ही सिसोदिया दिल्ली विधानसभा के सदस्य हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि राणा उत्तराखंड के प्रख्यात गायक थे जिन्होंने कुमाऊं की खूबसूरती और संघर्ष की झलक अपनी कविताओं और गीतों के जरिये पेश की।

बयान में कहा गया कि अमर शहीद वीर केसरी चंद आजाद हिंद फौज के सैनिक थे जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।

सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सी ब्लॉक मार्ग नंबर -4 अब दिवंगत हीरा सिंह राणा मार्ग के नाम से जाना जाएगा जबकि विनोद नगर ट्रैफिक लाइट से सिल्वर लाइन अस्पताल तक की सड़क अमर शहीद वीर केसरी चंद मार्ग के नाम से जानी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू