लाइव न्यूज़ :

जम्मू में भूमि के दाखिल खारिज में धोखाधड़ी के आरोप में दो राजस्व अधिकारी आरोपित

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:15 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने सरकारी अधिकारियों सहित छह लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और यहां दो एकड़ से अधिक जमीन के मालिकाना हक में बदलाव करने में शामिल होने के लिए आरोप पत्र दायर किया है।

जम्मू अपराध शाखा के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो राजस्व अधिकारियों और एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आरोप-पत्र न्यायिक निर्धारण के लिए भ्रष्टाचार रोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश के समक्ष शनिवार को दायर किया गया।

उन्होंने कहा कि टिक्कू तेहरा में भूमि के दाखिल खारिज में बदलाव भूमि कानून के उल्लंघन में और 1947 के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीरी शरणार्थी के बेटे, शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह के हित के खिलाफ किया गया था।

सिंह ने 2016 में अपनी शिकायत में दावा किया कि सरकारी भूमि उनके पिता जगत सिंह के पक्ष में आवंटित की गई थी, जो अपने जीवनकाल के दौरान, इसकी निरंतर खेती करते रहे और जमीन उनके कब्जे में रही।

शिकायतकर्ता ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद, वह और उसका भाई खुद खेती कर रहे थे और स्वामित्व का कोई अधिकार आवंटियों में से किसी भी व्यक्ति के पक्ष में निहित नहीं किया जा सकता है, जिनमें छाजू राम उर्फ छोटू राम और उनके तीन बेटे शेरू, हरि और अलोरा के पारस शामिल हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक सत्यापन के दौरान आरोपों को प्रथम दृष्टया प्रमाणित किया गया, जिसके बाद तत्काल औपचारिक आपराधिक मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता