लाइव न्यूज़ :

रिश्‍वत लेने के आरोप में गिरफ्तार दो आरएएस अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:30 IST

Open in App

जयपुर, 15 जनवरी राजस्‍थान सरकार ने भ्रष्‍टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के दो अधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।

राज्‍य सरकार के कार्मिक शिकायत विभाग ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार दौसा के तत्‍कालीन उपखंड अधिकारी (एसडीएम) पुष्कर मित्तल व बांदीकुई की तत्‍कालीन एसडीएम पिंकी मीना को भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसलिए राज्य सरकार सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए मित्तल व मीणा को 13 जनवरी से ही निलंबित माने जाने के आदेश जारी करती है।

उल्‍लेखनीय है कि भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने बुधवार को एसडीएम पुष्कर मित्‍तल को परिवादी से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, वहीं एसडीएम पिंकी मीना को 10 लाख रुपये रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग