लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार के दो मंत्री मादक पदार्थ को कहा ‘दवाई’, मंत्रियों की बातचीत का वीडियो क्लिप जारी होने से कांग्रेस सरकार शर्मसार

By भाषा | Updated: December 5, 2019 19:27 IST

वीडियो क्लिप में हंसी मजाक के दौरान दो मंत्री मादक पदार्थ को ‘‘दवाई’’ बताते हुए इसके लाभ के बारे में बातचीत करते सुने जा सकते हैं । पंजाब सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों से अपने आचरण को स्पष्ट करने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदो अधिकारियों के खिलाफ बिना आवाज बंद किये वीडियो साझा करने का आरोप लगाया गया है। राज्य में मादक पदार्थ का सेवन और इसकी तस्करी बहुत बड़ी समस्या है।

पंजाब कैबिनेट की बैठक शुरू होने से ठीक पहले नशीली दवाओं के इस्तेमाल के फायदे गिनाने वाली दो मंत्रियों की कथित बातचीत का वीडियो क्लिप जारी करना राज्य के दो जनसंपर्क अधिकारियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।

इस महीने की दो तारीख को कैबिनेट की हुई बैठक से ठीक पहले शूट किये गए इस वीडियो क्लिप को आवाज हटाने के लिए भेजा गया था लेकिन इसे आवाज के साथ ही अपलोड कर दिया गया, जिससे पंजाब सरकार को शर्मसार होना पड़ा है।

राज्य में मादक पदार्थ का सेवन और इसकी तस्करी बहुत बड़ी समस्या है और पिछले विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने सत्ता में आने के कुछ हफ्तों के भीतर ही मादक पदार्थों की तस्करी को समाप्त करने का वादा किया था।

वीडियो क्लिप में हंसी मजाक के दौरान दो मंत्री मादक पदार्थ को ‘‘दवाई’’ बताते हुए इसके लाभ के बारे में बातचीत करते सुने जा सकते हैं । पंजाब सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों से अपने आचरण को स्पष्ट करने को कहा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ बिना आवाज बंद किये वीडियो साझा करने का आरोप लगाया गया है। 

टॅग्स :कांग्रेसअमरिंदर सिंहपंजाबसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी