लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से लौट रहे पंजाब के दो किसानों की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 दिसंबर हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार को सुबह दिल्ली की सीमाओं के पास विरोध स्थल से पटियाला लौट रहे पंजाब की दो किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तरावड़ी फ्लाईओवर पर हुई इस घटना में एक अन्य किसान को चोटें आई हैं, वहीं ट्रॉली पर बैठे अन्य लोगों को मामूली चोटें आयीं।

तरावड़ी थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि मृतकों की उम्र 24 साल और 50 साल के आसपास थी।

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सफर कर रहे किसानों में से एक द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार संभवत: ट्रक चालक गाड़ी चलाते समय सो गया होगा जिसके कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा कि ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। घटना के संबंध में कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान दिल्ली से लौट रहे थे । वे पटियाला में सदर पुलिस थाने के तहत साढेरा के थे।”

केंद्र द्वारा तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों के हजारों किसान एक पखवाड़े से अधिक समय से सिंघू और टिकरी सहित दिल्ली के विभिन्न बार्डरों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल