लाइव न्यूज़ :

पन्ना में खदान से दो कीमती हीरे मिलने से श्रमिकों की किस्मत चमकी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 01:14 IST

Open in App

पन्ना (मप्र) 22 फरवरी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव में खदान में दो कीमती हीरे मिलने से एक मजदूर और उसके साथियों की किस्मत चमक गई।

जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि इटवा खास गांव के रहने वाले भगवान दास कुशवाह और उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों को सोमवार को खदान में खुदाई से 7.94 कैरेट और 1.93 कैरेट के दो कीमती हीरे मिले हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मार्च के दूसरे सप्ताह में अन्य हीरों के साथ इन दो हीरों की भी नीलामी कराई जाएगी। नीलामी से मिलने वाली राशि में से सरकार का राजस्व काटकर शेष राशि कुशवाह और उसके साथी श्रमिकों को दी जायेगी।

कुशवाह ने पत्रकारों को बताया कि उसने स्थानीय हीरा कार्यालय में दोनों हीरा जमा करवा दिया है। उसने बताया कि उसके सहित पांच मजदूर एक खदान में खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें ये दो कीमती हीरे मिले। उन्होंने कहा कि इससे मिलने वाली राशि से उसके परिवार की समस्याओं का समाधान होगा और बच्चों की पढ़ाई में धन का उपयोग किया जा सकेगा।

विशेषज्ञों ने इन हीरों की कीमत 35 लाख रुपये तक होने का अनुमान लगाया है।

मध्यप्रदेश का पन्ना जिला हीरे की खदानों के लिये प्रसिद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र