लाइव न्यूज़ :

जमाकर्ताओं से करोड़ों की ठगी करने वाले डाकघर के दो एजेंट गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:18 IST

Open in App

खरगोन (मप्र) 19 जून मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस ने बचत योजनाओं में पैसा लगाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने के आरोप में डाकघर के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी जगदीश काग को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के आधार पर दीपेश भटेरे को खरगोन से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि दोनों एजेंटों ने लोगों को विश्वास में लिया और उनसे डाकघर की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए धन जमा किया लेकिन आरोपियों ने लोगों का धन डाकघर में जमा कराने के बजाय अपने पास रख लिया और नकली सील का इस्तेमाल कर लोगों की पासबुक में फर्जी प्रविष्टियां दर्ज कर दीं।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों में से अधिकांश लोग सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और अनुमान है कि दोनों एजेंटों ने लोगों को लगभग छह करोड़ रुपये का चूना लगाया है। अधिकारी ने बताया कि संबंधित डाकघरों में निवेशकों द्वारा संपर्क करने के बाद धोखाधड़ी की बात उजागर हुई तो मुख्य आरोपी गायब हो गया। इसके बाद लोगों ने मामले में पुलिस को शिकायत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है