लाइव न्यूज़ :

देवरिया में दो पुलिसकर्मियों को मनबढ़ों ने बेरहमी से पीटा, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 13, 2020 18:49 IST

Open in App

देवरिया (उप्र) 13 दिसंबर देवरिया जिले में शनिवार की रात दो पुलिस कर्मियों को कुछ मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र के अनुसार देवरिया के मदनपुर थाने में तैनात मुख्‍य आरक्षी शिव शंकर यादव और आरक्षी संजय यादव शनिवार की रात सादी वर्दी में बरांव-पकड़ी-देवरिया मार्ग होते हुए जा रहे थे, नेतवार गांव के पास रामनाथ गुप्ता के मकान के सामने चार-पांच लोग बैठ कर शराब पी रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका तो वे नोक झोंक करने लगे, कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और उन अराजक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

मिश्र ने बताया कि इस घटना में शिव शंकर यादव और संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, प्राथमिक उपचार के बाद शिव शंकर यादव को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उनकी स्थिति गंभीर हो जाने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हाथ उठाना गंभीर मामला है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित