लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में सेक्स रैकेट के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:38 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 27 नवंबर बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद दो पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया और एक उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन भेज दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ जहां चार पुरुष और चार महिलाएं ‘आपत्तिजनक’ स्थिति में मिलीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में होटल मालिक समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अनूपशहर क्षेत्राधिकारी द्वारा प्राथमिक जांच में दो कांस्टेबल रविकांत और विनीत गिरि दोषी पाए गए और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अनूपशहर कस्बे के चौकी प्रभारी बहादुर सिंह को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला नहीं लाने के लिए पुलिस लाइन भेज दिया गया। सिंह पर उक्त होटल में अवैध गतिविधियों की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग