लाइव न्यूज़ :

पंजाब के जगरांव शहर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: May 15, 2021 23:44 IST

Open in App

लुधियाना 15 मई पंजाब के लुधियाना से 45 किलोमीटर दूर जगरांव शहर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

यह घटना उस समय हुई जब दोनों पुलिसकर्मी एक ट्रक का पीछा कर रहे थे कि तभी कार में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक जी एस बैंस ने बताया कि इस घटना में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल एएसआई दलविंदर सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दोनों पुलिसकर्मी जगरांव में अपराध जांच शाखा में तैनात थे।

इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए लुधियाना और उसके आस-पास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस मामले को मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों, कुख्यात अपराधियों से जोड़कर देख रही है। घटनास्थल के आस-पास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos