लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा जिले में जारी एनकाउंटर में दो जवान और दो पुलिसकर्मी शहीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 21, 2018 18:28 IST

पुलिस से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने चक फतेहखान के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया हुआ। जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी।

Open in App

श्रीनगर, 21 मार्चः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमटपोरा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान और दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं, जबकि अभी भी सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और आतंकवादियों ओर से की जा रही फायरिंग का सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं, मंगलवार को चार आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। खबरों के अनुसार, पुलिस से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने चक फतेहखान के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया हुआ। जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।

इससे पहले पुलवामा जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मोहम्‍मद अनवर खान पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से खोनमोह के बल्हामा इलाके में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद हो गया था। 

वहीं पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा ( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से 18 मार्च को भारी गोलाबारी की थी, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब पौने आठ बजे बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था। उन्होंने विशेष रूप से रहवासी इलाकों को निशाना बनाया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं