लाइव न्यूज़ :

पुंछ में सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: November 17, 2021 00:41 IST

Open in App

जम्मू, 16 नवंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक सरकारी वाहन सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरा। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना बुफलियाज इलाके के ड्रोगजियान गांव के पास उस समय हुई, जब पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के काफिले के वाहनों में से एक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने कहा कि छह पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में सुरनकोट के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और चार अन्य को विशेष उपचार के लिए राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल चार पुलिसकर्मियों में से एक जवान ने राजौरी के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए