लाइव न्यूज़ :

माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल : ओडिशा के डीजीपी

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 जुलाई ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने बताया कि बौद्ध और कंधमाल जिलों की सीमा से लगे जंगलों में माओवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में शनिवार को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के दो कर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों कर्मियों की हालत स्थिर है और उन्हें हेलिकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है। हेलिकॉप्टर में घायल पुलिसकर्मियों के साथ डीजीपी भी थे।

पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) अमिताभ ठाकुर ने बताया कि बौद्ध-कंधमाल जिले की सीमा से लगे उमा के जंगल में तड़के उस समय मुठभेड़ आरंभ हुई जब सुरक्षा बलों ने विशेष सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

डीजीपी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो एसओजी कमांडो गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में माओवादियों के घायल होने की भी सूचना मिली है। डीजीपी वामपंथी अतिवादी विरोधी गतिविधियों की समीक्षा करने के लिए मलकानगिरि और कोरापुट जिलों के दौरे पर थे। वह कोरापुट के सुनबेड़ा में अपना कार्यक्रम स्थगित करने के बाद बौद्ध के पडेलपाड़ा पहुंचे। अभय ने कहा कि वह हेलिकॉप्टर में एक डॉक्टर के साथ घायल पुलिसकर्मियों को भुवनेश्वर ले गए।

डीजीपी ने अपने कुछ जवानों को मुठभेड़ स्थल पर भेजने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और खराब मौसम के बावजूद हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पायलट का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है