लाइव न्यूज़ :

देहरादून में फर्जी मामला दर्ज करने वाले दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:30 IST

Open in App

देहरादून, 27 अक्टूबर देहरादून में एक कारोबारी के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने तथा उसके बडे़ भाई से एक लाख रुपये की मांग करने के आरोप में यहां की धर्मावाला पुलिस चौकी में तैनात दरोगा और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने दरोगा दीपक मैठाणी और आरक्षी त्रेपन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। खंडूरी ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह दंडात्मक कार्रवाई प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर की।

जानकारी के अनुसार, जिले के विकासनगर क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी राकेश सिंह ने पुलिस महानिदेशक कुमार को मंगलवार को एक शिकायत दी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा मैठाणी और कांस्टेबल सिंह ने उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में फर्जी मामला दर्ज किया है और उनसे मारपीट की तथा उनके बड़े भाई को फोन कर एक लाख रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों के संबंध में कुमार के सामने एक ऑडियो क्लिप भी प्रस्तुत किया। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने खंडूरी को दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा आरोपों की जांच कराने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा