लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 फरवरी श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार को एक आतंकवादी ने डॅयूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की दिनदहाड़े कई लोगों के सामने हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दो दिन पहले भी शहर में एक ढाबे के मालिक के बेटे को निशाना बनाकर गोलीबारी की गयी थी।

वीडियो फुटेज में आतंकवादी की पहचान साकिब के रूप में हुयी है और उसे अपने कपड़े 'फेरन' के अंदर से असॉल्ट राइफल निकालते और पुलिसकर्मियों पर नजदीक से गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद हमलावर को मौके से भागते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद लोग भयवश इधर उधर भागने लगे।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, "हमने आतंकवादी की पहचान कर ली है और हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे।"

दोनों पुलिसकर्मियों - कांस्टेबल सुहैल और मोहम्मद यूसुफ को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गयी।

इस घटना के तुरंत बाद पुलिस दल वहां पहुंचा और दुकानों तथा घरों में लगे सीसीटीवी से रिकॉर्डिंग ली। इन फुटेज से पहचान हुयी कि हमलावर आतंकवादी शहर के बारजुल्ला क्षेत्र का साहिब है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह किस संगठन से जुड़ा हुआ है।

पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले बुधवार की शाम आतंकवादियों ने शहर के उच्च सुरक्षा वाले दुर्गानाग इलाके में एक लोकप्रिय रेस्तरां के मालिक के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था।

सिंह ने कहा, "हमने कुछ लोगों की पहचान की है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मुझे यकीन है कि इसका जल्दी ही खुलासा हो जाएगा।"

शहर में यह हमला ऐसे वक्त में हुआ, जब विभिन्न देशों के राजनयिकों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों