लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में दो पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 29, 2020 14:53 IST

Open in App

रायपुर, 29 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने रविवार को बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की चौथी बटालियन में तैनात कांस्टेबल दिनेश वर्मा ने रविवार सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना पुष्पल पुलिस थाना परिसर स्थित बटालियन के शिविर में हुई।

शर्मा ने बताया कि जब बैरक से गोली चलने की आवाज सुन वर्मा के साथी वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिले।

अधिकारी ने बताया कि वर्मा को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर हुई।

वहीं, एक अन्य घटना में बीजापुर जिले के पामेद पुलिस थाने में कांस्टेबल विनोद पोर्ते (32 वर्ष) ने शनिवार की दोपहर कथित तौर पर अपनी एसएलआर राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय कांस्टेबल राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर नक्सलियों के गढ़ में स्थित पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात था।

उन्होंने बताया कि पोर्ते मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले थे।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों के आत्महत्या करने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह