लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के परभणी में दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:51 IST

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई महाराष्ट्र के परभणी जिला में एक पुलिस उपाधीक्षक और उनके सहकर्मियों को एक व्यक्ति से कथित रूप से दो करोड़ रुपये रिश्वत मांगने और रकम का कुछ हिस्सा लेते हुए गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसीबी ने बताया कि आरोपी पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र पाल (55) परभनी के सेलु में उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के तौर पर सेवा दे रहे थे। उन्होंने एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी। पाल के सहकर्मियों को शुक्रवार को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम की पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपये लेते पकड़ा गया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पाल ने उस शख्स से दो करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके दोस्त की इस साल मई में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता और उसके दोस्त की पत्नी के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप बाद में सामने आया था।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद पाल ने उस व्यक्ति को कई बार फोन किया और उसे धमकी दी कि उसने ऑडियो क्लिप सुना है। उसने उस व्यक्ति के साथ गाली-गलौज भी की और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के एवज में उससे दो करोड़ रुपये की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने इतनी राशि का भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त की। लेकिन बातचीत के बाद वह डेढ़ करोड़ रुपये देने को तैयार हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसीबी ने सेलू में एसडीपीओ कार्यालय में जाल बिछाया, जहां उसके 37 वर्षीय सहकर्मी को पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह