लाइव न्यूज़ :

गोगी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध रखने के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गोगी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथ संबंध रखने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कांस्टेबल सुनील और दीपक के रूप में हुई है। गोगी गिरोह के सरगना गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की 24 सितंबर को रोहिणी अदालत के एक कक्ष में वकीलों के वेश में आए दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि टिल्लू ताजपुरिया के कहने पर यह हत्या की गई थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया था।

घटना के कुछ दिनों बाद, गोगी गिरोह के चार शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया था। वे अपने दुश्मन गिरोह के सरगना ताजपुरिया की कथित तौर पर हत्या करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान, उन्होंने कबूल किया कि वे कांस्टेबल सुनील और दीपक के साथ काम करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार कर्मियों ने हमलावरों की रहने के लिए जगह का इंतजाम कराने में मदद की थी।

पुलिस के ‍एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों पुलिस कांस्टेबलों से गिरोह के सदस्यों के साथ संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।

गोगी और टिल्लू गिरोह की वर्षों से लड़ाई रही है और इस दुश्मनी में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान